अय्यूब 23

भला होता, कि मैं जानता कि वह कहां मिल सकता है, तब मैं उसके विराजने के स्थान तक जा सकता!

Job 23:3 (UKJV) Oh that I knew where I might find him! that I might come even to his seat!

1तब अय्यूब ने कहा,

2मेरी कुड़कुड़ाहट अब भी नहीं रुक सकती, मेरी मार मेरे कराहने से भारी है।

3भला होता, कि मैं जानता कि वह कहां मिल सकता है, तब मैं उसके विराजने के स्थान तक जा सकता!

4मैं उसके साम्हने अपना मुक़द्दमा पेश करता, और बहुत से प्रमाण देता।

5मैं जान लेता कि वह मुझ से उत्तर में क्या कह सकता है, और जो कुछ वह मुझ से कहता वह मैं समझ लेता।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.