अय्यूब 23

मैं उसके साम्हने अपना मुक़द्दमा पेश करता, और बहुत से प्रमाण देता।

Job 23:4 (UKJV) I would order my cause before him, and fill my mouth with arguments.

2मेरी कुड़कुड़ाहट अब भी नहीं रुक सकती, मेरी मार मेरे कराहने से भारी है।

3भला होता, कि मैं जानता कि वह कहां मिल सकता है, तब मैं उसके विराजने के स्थान तक जा सकता!

4मैं उसके साम्हने अपना मुक़द्दमा पेश करता, और बहुत से प्रमाण देता।

5मैं जान लेता कि वह मुझ से उत्तर में क्या कह सकता है, और जो कुछ वह मुझ से कहता वह मैं समझ लेता।

6क्या वह अपना बड़ा बल दिखा कर मुझ से मुक़द्दमा लड़ता? नहीं, वह मुझ पर ध्यान देता।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.