अय्यूब 38

क्या मेंह का कोई पिता है, और ओस की बूंदें किस ने उत्पन्न की?

Job 38:28 (UKJV) Has the rain a father? or who has begotten the drops of dew?

26कि निर्जन देश में और जंगल में जहां कोई मनुष्य नहीं रहता मेंह बरसाकर,

27उजाड़ ही उजाड़ देश को सींचे, और हरी घास उगाए?

28क्या मेंह का कोई पिता है, और ओस की बूंदें किस ने उत्पन्न की?

29किस के गर्भ से बर्फ निकला है, और आकाश से गिरे हुए पाले को कौन उत्पन्न करता है?

30जल पत्थर के समान जम जाता है, और गहिरे पानी के ऊपर जमावट होती है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.