अय्यूब 38

किस के गर्भ से बर्फ निकला है, और आकाश से गिरे हुए पाले को कौन उत्पन्न करता है?

Job 38:29 (UKJV) Out of whose womb came the ice? and the hoary frost of heaven, who has gendered it?

27उजाड़ ही उजाड़ देश को सींचे, और हरी घास उगाए?

28क्या मेंह का कोई पिता है, और ओस की बूंदें किस ने उत्पन्न की?

29किस के गर्भ से बर्फ निकला है, और आकाश से गिरे हुए पाले को कौन उत्पन्न करता है?

30जल पत्थर के समान जम जाता है, और गहिरे पानी के ऊपर जमावट होती है।

31क्या तू कचपचिया का गुच्छा गूंथ सकता वा मृगशिरा के बन्धन खोल सकता है?

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.