अय्यूब 7

और प्रति भोर को उसकी सुधि ले, और प्रति क्षण उसे जांचता रहे?

Job 7:18 (UKJV) And that you should visit him every morning, and try him every moment?

16मुझे अपने जीवन से घृणा आती है; मैं सर्वदा जीवित रहना नहीं चाहता। मेरा जीवनकाल सांस सा है, इसलिये मुझे छोड़ दे।

17मनुष्य क्या है, कि तू उसे महत्व दे, और अपना मन उस पर लगाए,

18और प्रति भोर को उसकी सुधि ले, और प्रति क्षण उसे जांचता रहे?

19तू कब तक मेरी ओर आंख लगाए रहेगा, और इतनी देर के लिये भी मुझे न छोड़ेगा कि मैं अपना थूक निगल लूं?

20हे मनुष्यों के ताकने वाले, मैं ने पाप तो किया होगा, तो मैं ने तेरा क्या बिगाड़ा? तू ने क्यों मुझ को अपना निशाना बना लिया है, यहां तक कि मैं अपने ऊपर आप ही बोझ हुआ हूँ?

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.