अय्यूब 9

चाहे मैं हिम के जल में स्नान करूं, और अपने हाथ खार से निर्मल करूं,

Job 9:30 (UKJV) If I wash myself with snow water, and make my hands never so clean;

28तब मैं अपने सब दुखों से डरता हूँ। मैं तो जानता हूँ, कि तू मुझे निर्दोष न ठहराएगा।

29मैं तो दोषी ठहरूंगा; फिर व्यर्थ क्यों परिश्रम करूं?

30चाहे मैं हिम के जल में स्नान करूं, और अपने हाथ खार से निर्मल करूं,

31तौभी तू मुझे गड़हे में डाल ही देगा, और मेरे वस्त्र भी मुझ से घिनाएंगे।

32क्योंकि वह मेरे तुल्य मनुष्य नहीं है कि मैं उस से वादविवाद कर सकूं, और हम दोनों एक दूसरे से मुक़द्दमा लड़ सकें।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.