अय्यूब 9

तब मैं अपने सब दुखों से डरता हूँ। मैं तो जानता हूँ, कि तू मुझे निर्दोष न ठहराएगा।

Job 9:28 (UKJV) I am afraid of all my sorrows, I know that you will not hold me innocent.

26वे वेग चाल से नावों की नाईं चले जाते हैं, वा अहेर पर झपटते हुए उक़ाब की नाईं।

27जो मैं कहूं, कि विलाप करना फूल जाऊंगा, और उदासी छोड़कर अपना मन प्रफुल्लित कर दूंगा,

28तब मैं अपने सब दुखों से डरता हूँ। मैं तो जानता हूँ, कि तू मुझे निर्दोष न ठहराएगा।

29मैं तो दोषी ठहरूंगा; फिर व्यर्थ क्यों परिश्रम करूं?

30चाहे मैं हिम के जल में स्नान करूं, और अपने हाथ खार से निर्मल करूं,

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.