यूहन्ना 8

तब शास्त्री और फरीसी एक स्त्री को लाए, जो व्यभिचार में पकड़ी गई थी, और उस को बीच में खड़ी करके यीशु से कहा।

John 8:3 (UKJV) And the scribes and Pharisees brought unto him a woman taken in adultery; and when they had set her in the midst,

1परन्तु यीशु जैतून के पहाड़ पर गया।

2और भोर को फिर मन्दिर में आया, और सब लोग उसके पास आए; और वह बैठकर उन्हें उपदेश देने लगा।

3तब शास्त्री और फरीसी एक स्त्री को लाए, जो व्यभिचार में पकड़ी गई थी, और उस को बीच में खड़ी करके यीशु से कहा।

4हे गुरू, यह स्त्री व्यभिचार करते ही पकड़ी गई है।

5व्यवस्था में मूसा ने हमें आज्ञा दी है कि ऐसी स्त्रियों को पत्थरवाह करें: सो तू इस स्त्री के विषय में क्या कहता है?

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.