न्यायियों 20

तौभी इस्राएली पुरूष लोगों ने हियाव बान्धकर उसी स्थान में जहां उन्होंने पहिले दिन पांति बान्धी थी, फिर पांती बान्धी।

Judges 20:22 (UKJV) And the people the men of Israel encouraged themselves, and set their battle again in array in the place where they put themselves in array the first day.

20और इस्राएली पुरूष बिन्यामीनियों से लड़ने को निकल गए; और इस्राएली पुरूषों ने उस से लड़ने को गिबा के विरुद्ध पांति बान्धी।

21तब बिन्यामीनियों ने गिबा से निकल उसी दिन बाईस हजार इस्राएली पुरूषों को मार के मिट्टी में मिला दिया।

22तौभी इस्राएली पुरूष लोगों ने हियाव बान्धकर उसी स्थान में जहां उन्होंने पहिले दिन पांति बान्धी थी, फिर पांती बान्धी।

23और इस्राएली जा कर सांझ तक यहोवा के साम्हने राते रहे; और यह कहकर यहोवा से पूछा, कि क्या हम अपने भाई बिन्यामीनियों से लड़ने को फिर पास जाएं? यहोवा ने कहा, हां, उन पर चढ़ाई करो।

24तब दूसरे दिन इस्राएली बिन्यामीनियों के निकट पहुंचे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.