17गिलाद यरदन पार रह गया; और दान क्यों जहाजों में रह गया? आशेर समुद्र के तीर पर बैठा रहा, और उसकी खाडिय़ों के पास रह गया॥
18जबलून अपने प्राण पर खेलने वाले लोग ठहरे; नप्ताली भी देश के ऊंचे ऊंचे स्थानों पर वैसा ही ठहरा।
19राजा आकर लड़े, उस समय कनान के राजा मगिद्दो के सोतों के पास तानाक में लड़े; पर रूपयों का कुछ लाभ न पाया॥
20आकाश की ओर से भी लड़ाई हुई; वरन ताराओं ने अपने अपने मण्डल से सीसरा से लड़ाई की॥
21कीशोन नदी ने उन को बहा दिया, अर्थात वही प्राचीन नदी जो कीशोन नदी है। हे मन, हियाव बान्धे आगे बढ़॥