24मेरे मन ने कहा, यहोवा मेरा भाग है, इस कारण मैं उस में आशा रखूंगा।
25जो यहोवा की बाट जोहते और उसके पास जाते हैं, उनके लिये यहोवा भला है।
26यहोवा से उद्धार पाने की आशा रख कर चुपचाप रहना भला है।
27पुरुष के लिये जवानी में जूआ उठाना भला है।
28वह यह जान कर अकेला चुपचाप रहे, कि परमेश्वर ही ने उस पर यह बोझ डाला है;