विलापगीत 5

हम अनाथ और पिताहीन हो गए; हमारी माताएं विधवा सी हो गई हैं।

Lamentations 5:3 (UKJV) We are orphans and fatherless, our mothers are as widows.

1हे यहोवा, स्मरण कर कि हम पर क्या क्या बीता है; हमारी ओर दृष्टि कर के हमारी नामधराई को देख!

2हमारा भाग परदेशियों का हो गया ओर हमारे घर परायों के हो गए हैं।

3हम अनाथ और पिताहीन हो गए; हमारी माताएं विधवा सी हो गई हैं।

4हम मोल ले कर पानी पीते हैं, हम को लकड़ी भी दाम से मिलती है।

5खदेड़ने वाले हमारी गर्दन पर टूट पड़े हैं; हम थक गए हैं, हमें विश्राम नहीं मिलता।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.