लैव्यवस्था 8

फिर मूसा ने हारून और उसके पुत्रों को समीप ले जा कर जल से नहलाया।

Leviticus 8:6 (UKJV) And Moses brought Aaron and his sons, and washed them with water.

4यहोवा की इस आज्ञा के अनुसार मूसा ने किया; और मण्डली मिलापवाले तम्बू के द्वार पर इकट्ठी हुई।

5तब मूसा ने मण्डली से कहा, जो काम करने की आज्ञा यहोवा ने दी है वह यह है।

6फिर मूसा ने हारून और उसके पुत्रों को समीप ले जा कर जल से नहलाया।

7तब उसने उन को अंगरखा पहिनाया, और कटिबन्द लपेटकर बागा पहिना दिया, और एपोद लगाकर एपोद के काढ़े हुए पटुके से एपोद को बान्धकर कस दिया।

8और उसने उनके चपरास लगाकर चपरास में ऊरीम और तुम्मीम रख दिए।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.