नीतिवचन 20

मनुष्य की आत्मा यहोवा का दीपक है; वह मन की सब बातों की खोज करता है।

Proverbs 20:27 (UKJV) The spirit of man is the candle of the LORD, searching all the inward parts of the belly.

25जो मनुष्य बिना विचारे किसी वस्तु को पवित्र ठहराए, और जो मन्नत मान कर पूछ पाछ करने लगे, वह फन्दे में फंसेगा।

26बुद्धिमान राजा दुष्टों को फटकता है, ओर उन पर दावने का पहिया चलवाता है।

27मनुष्य की आत्मा यहोवा का दीपक है; वह मन की सब बातों की खोज करता है।

28राजा की रक्षा कृपा और सच्चाई के कारण होती है, और कृपा करने से उसकी गद्दी संभलती है।

29जवानों का गौरव उनका बल है, परन्तु बूढ़ों की शोभा उनके पक्के बाल हैं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.