नीतिवचन 23

क्योंकि पियक्कड़ और खाऊ अपना भाग खोते हैं, और पीनक वाले को चिथड़े पहिनने पड़ते हैं।

Proverbs 23:21 (UKJV) For the drunkard and the glutton shall come to poverty: and drowsiness shall clothe a man with rags.

19हे मेरे पुत्र, तू सुन कर बुद्धिमान हो, और अपना मन सुमार्ग में सीधा चला।

20दाखमधु के पीने वालों में न होना, न मांस के अधिक खाने वालों की संगति करना;

21क्योंकि पियक्कड़ और खाऊ अपना भाग खोते हैं, और पीनक वाले को चिथड़े पहिनने पड़ते हैं।

22अपने जन्माने वाले की सुनना, और जब तेरी माता बुढिय़ा हो जाए, तब भी उसे तुच्छ न जानना।

23सच्चाई को मोल लेना, बेचना नहीं; और बुद्धि और शिक्षा और समझ को भी मोल लेना।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.