6यहोवा सब पिसे हुओं के लिये धर्म और न्याय के काम करता है।
7उसने मूसा को अपनी गति, और इस्राएलियों पर अपने काम प्रगट किए।
8यहोवा दयालु और अनुग्रहकरी, विलम्ब से कोप करने वाला और अति करूणामय है।
9वह सर्वदा वादविवाद करता न रहेगा, न उसका क्रोध सदा के लिये भड़का रहेगा।
10उसने हमारे पापों के अनुसार हम से व्यवहार नहीं किया, और न हमारे अधर्म के कामों के अनुसार हम को बदला दिया है।