भजनसंहिता 103

यहोवा सब पिसे हुओं के लिये धर्म और न्याय के काम करता है।

Psalm 103:6 (UKJV) The LORD executes righteousness and judgment for all that are oppressed.

4वही तो तेरे प्राण को नाश होने से बचा लेता है, और तेरे सिर पर करूणा और दया का मुकुट बान्धता है,

5वही तो तेरी लालसा को उत्तम पदार्थों से तृप्त करता है, जिस से तेरी जवानी उकाब की नाईं नई हो जाती है॥

6यहोवा सब पिसे हुओं के लिये धर्म और न्याय के काम करता है।

7उसने मूसा को अपनी गति, और इस्राएलियों पर अपने काम प्रगट किए।

8यहोवा दयालु और अनुग्रहकरी, विलम्ब से कोप करने वाला और अति करूणामय है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.