35वह जंगल को जल का ताल, और निर्जल देश को जल के सोते कर देता है।
36और वहां वह भूखों को बसाता है, कि वे बसने के लिये नगर तैयार करें;
37और खेती करें, और दाख की बारियां लगाएं, और भांति भांति के फल उपजा लें।
38और वह उन को ऐसी आशीष देता है कि वे बहुत बढ़ जाते हैं, और उनके पशुओं को भी वह घटने नहीं देता॥
39फिर अन्धेर, विपत्ति और शोक के कारण, वे घटते और दब जाते हैं।