भजनसंहिता 119

तू मेरी आड़ और ढ़ाल है; मेरी आशा तेरे वचन पर है।

Psalm 119:114 (UKJV) You are my hiding place and my shield: I hope in your word.

112मैं ने अपने मन को इस बात पर लगाया है, कि अन्त तक तेरी विधियों पर सदा चलता रहूं।

113मैं दुचित्तों से तो बैर रखता हूं, परन्तु तेरी व्यवस्था से प्रीति रखता हूं।

114तू मेरी आड़ और ढ़ाल है; मेरी आशा तेरे वचन पर है।

115हे कुकर्मियों, मुझ से दूर हो जाओ, कि मैं अपने परमेश्वर की आज्ञाओं को पकड़े रहूं।

116हे यहोवा, अपने वचन के अनुसार मुझे सम्भाल, कि मैं जीवित रहूं, और मेरी आशा को न तोड़!

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.