भजनसंहिता 119

मुझे अपने सत्य वचन कहने से न रोक क्योंकि मेरी आशा तेरे नियमों पर हैं।

Psalm 119:43 (UKJV) And take not the word of truth utterly out of my mouth; for I have hoped in your judgments.

41हे यहोवा, तेरी करूणा और तेरा किया हुआ उद्धार, तेरे वचन के अनुसार, मुझ को भी मिले;

42तब मैं अपनी नामधराई करने वालों को कुछ उत्तर दे सकूंगा, क्योंकि मेरा भरोसा, तेरे वचन पर है।

43मुझे अपने सत्य वचन कहने से न रोक क्योंकि मेरी आशा तेरे नियमों पर हैं।

44तब मैं तेरी व्यवस्था पर लगातार, सदा सर्वदा चलता रहूंगा;

45और मैं चोड़े स्थान में चला फिरा करूंगा, क्योंकि मैं ने तेरे उपदेशों की सुधि रखी है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.