भजनसंहिता 119

उससे पहिले कि मैं दु:खित हुआ, मैं भटकता था; परन्तु अब मैं तेरे वचन को मानता हूं।

Psalm 119:67 (UKJV) Before I was afflicted I went astray: but now have I kept your word.

65हे यहोवा, तू ने अपने वचन के अनुसार अपने दास के संग भलाई की है।

66मुझे भली विवेक- शक्ति और ज्ञान दे, क्योंकि मैं ने तेरी आज्ञाओं का विश्वास किया है।

67उससे पहिले कि मैं दु:खित हुआ, मैं भटकता था; परन्तु अब मैं तेरे वचन को मानता हूं।

68तू भला है, और भला करता भी है; मुझे अपनी विधियां सिखा।

69अभिमानियों ने तो मेरे विरुद्ध झूठ बात गढ़ी है, परन्तु मैं तेरे उपदेशों को पूरे मन से पकड़े रहूंगा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.