64हे यहोवा, तेरी करुणा पृथ्वी में भरी हुई है; तू मुझे अपनी विधियां सिखा!
65हे यहोवा, तू ने अपने वचन के अनुसार अपने दास के संग भलाई की है।
66मुझे भली विवेक- शक्ति और ज्ञान दे, क्योंकि मैं ने तेरी आज्ञाओं का विश्वास किया है।
67उससे पहिले कि मैं दु:खित हुआ, मैं भटकता था; परन्तु अब मैं तेरे वचन को मानता हूं।
68तू भला है, और भला करता भी है; मुझे अपनी विधियां सिखा।