भजनसंहिता 132

कि निश्चय मैं उस समय तक अपने घर में प्रवेश न करूंगा, और ने अपने पलंग पर चढूंगा;

Psalm 132:3 (UKJV) Surely I will not come into the tabernacle of my house, nor go up into my bed;

1हे यहोवा, दाऊद के लिये उसकी सारी दुर्दशा को स्मरण कर;

2उसने यहोवा से शपथ खाई, और याकूब के सर्वशक्तिमान की मन्नत मानी है,

3कि निश्चय मैं उस समय तक अपने घर में प्रवेश न करूंगा, और ने अपने पलंग पर चढूंगा;

4न अपनी आंखों में नींद, और न अपनी पलकों में झपकी आने दूंगा,

5जब तक मैं यहोवा के लिये एक स्थान, अर्थात याकूब के सर्वशक्तिमान के लिये निवास स्थान न पाऊं॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.