21और उनके देश को भाग होने के लिये, उसकी करूणा सदा की है।
22अपने दास इस्राएलियों के भाग होने के लिये दे दिया, उसकी करूणा सदा की है।
23उसने हमारी दुर्दशा में हमारी सुधि ली, उसकी करूणा सदा की है।
24और हम को द्रोहियों से छुड़ाया है, उसकी करूणा सदा की है।
25वह सब प्राणियों को आहार देता है, उसकी करूणा सदा की है।