भजनसंहिता 139

हे यहोवा, मेरे मुंह में ऐसी कोई बात नहीं जिसे तू पूरी रीति से न जानता हो।

Psalm 139:4 (UKJV) For there is not a word in my tongue, but, lo, O LORD, you know it altogether.

2तू मेरा उठना बैठना जानता है; और मेरे विचारों को दूर ही से समझ लेता है।

3मेरे चलने और लेटने की तू भली भांति छानबीन करता है, और मेरी पूरी चालचलन का भेद जानता है।

4हे यहोवा, मेरे मुंह में ऐसी कोई बात नहीं जिसे तू पूरी रीति से न जानता हो।

5तू ने मुझे आगे पीछे घेर रखा है, और अपना हाथ मुझ पर रखे रहता है।

6यह ज्ञान मेरे लिये बहुत कठिन है; यह गम्भीर और मेरी समझ से बाहर है॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.