भजनसंहिता 34

धर्मी पर बहुत सी विपत्तियां पड़ती तो हैं, परन्तु यहोवा उसको उन सब से मुक्त करता है।

Psalm 34:19 (UKJV) Many are the afflictions of the righteous: but the LORD delivers him out of them all.

17धर्मी दोहाई देते हैं और यहोवा सुनता है, और उन को सब विपत्तियों से छुड़ाता है।

18यहोवा टूटे मन वालों के समीप रहता है, और पिसे हुओं का उद्धार करता है॥

19धर्मी पर बहुत सी विपत्तियां पड़ती तो हैं, परन्तु यहोवा उसको उन सब से मुक्त करता है।

20वह उसकी हड्डी हड्डी की रक्षा करता है; और उन में से एक भी टूटने नहीं पाती।

21दुष्ट अपनी बुराई के द्वारा मारा जाएगा; और धर्मी के बैरी दोषी ठहरेंगे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.