भजनसंहिता 37

क्योंकि वे घास की नाईं झट कट जाएंगे, और हरी घास की नाईं मुर्झा जाएंगे।

Psalm 37:2 (UKJV) For they shall soon be cut down like the grass, and wither as the green herb.

1कुकर्मियों के कारण मत कुढ़, कुटिल काम करने वालों के विषय डाह न कर!

2क्योंकि वे घास की नाईं झट कट जाएंगे, और हरी घास की नाईं मुर्झा जाएंगे।

3यहोवा पर भरोसा रख, और भला कर; देश में बसा रह, और सच्चाई में मन लगाए रह।

4यहोवा को अपने सुख का मूल जान, और वह तेरे मनोरथों को पूरा करेगा॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.