भजनसंहिता 50

और संकट के दिन मुझे पुकार; मैं तुझे छुड़ाऊंगा, और तू मेरी महिमा करने पाएगा॥

Psalm 50:15 (UKJV) And call upon me in the day of trouble: I will deliver you, and you shall glorify me.

13क्या मैं बैल का मांस खाऊं, वा बकरों का लोहू पीऊं?

14परमेश्वर को धन्यवाद ही का बलिदान चढ़ा, और परमप्रधान के लिये अपनी मन्नतें पूरी कर;

15और संकट के दिन मुझे पुकार; मैं तुझे छुड़ाऊंगा, और तू मेरी महिमा करने पाएगा॥

16परन्तु दुष्ट से परमेश्वर कहता है: तुझे मेरी विधियों का वर्णन करने से क्या काम? तू मेरी वाचा की चर्चा क्यों करता है?

17तू तो शिक्षा से बैर करता, और मेरे वचनों को तुच्छ जानता है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.