भजनसंहिता 50

सिय्योन से, जो परम सुन्दर है, परमेश्वर ने अपना तेज दिखाया है।

Psalm 50:2 (UKJV) Out of Zion, the perfection of beauty, God has shined.

1ईश्वर परमेश्वर यहोवा ने कहा है, और उदयाचल से लेकर अस्ताचल तक पृथ्वी के लोगों को बुलाया है।

2सिय्योन से, जो परम सुन्दर है, परमेश्वर ने अपना तेज दिखाया है।

3हमारा परमेश्वर आएगा और चुपचाप न रहेगा, आग उसके आगे आगे भस्म करती जाएगी; और उसके चारों ओर बड़ी आंधी चलेगी।

4वह अपनी प्रजा का न्याय करने के लिये ऊपर से आकाश को और पृथ्वी को भी पुकारेगा:

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.