भजनसंहिता 71

तू तो धर्मी है, मुझे छुड़ा और मेरा उद्धार कर; मेरी ओर कान लगा, और मेरा उद्धार कर!

Psalm 71:2 (UKJV) Deliver me in your righteousness, and cause me to escape: incline yours ear unto me, and save me.

1हे यहोवा मैं तेरा शरणागत हूं; मेरी आशा कभी टूटने न पाए!

2तू तो धर्मी है, मुझे छुड़ा और मेरा उद्धार कर; मेरी ओर कान लगा, और मेरा उद्धार कर!

3मेरे लिये सनातन काल की चट्टान का धाम बन, जिस में मैं नित्य जा सकूं; तू ने मेरे उद्धार की आज्ञा तो दी है, क्योंकि तू मेरी चट्टान और मेरा गढ़ ठहरा है॥

4हे मेरे परमेश्वर दुष्ट के, और कुटिल और क्रूर मनुष्य के हाथ से मेरी रक्षा कर।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.