भजनसंहिता 78

कि परमेश्वर का क्रोध उन पर भड़का, और उसने उनके हृष्टपुष्टों को घात किया, और इस्त्राएल के जवानों को गिरा दिया॥

Psalm 78:31 (UKJV) The wrath of God came upon them, and slew the fattest of them, and stroke down the chosen men of Israel.

29और वे खाकर अति तृप्त हुए, और उसने उनकी कामना पूरी की।

30उनकी कामना बनी ही रही, उनका भोजन उनके मुंह ही में था,

31कि परमेश्वर का क्रोध उन पर भड़का, और उसने उनके हृष्टपुष्टों को घात किया, और इस्त्राएल के जवानों को गिरा दिया॥

32इतने पर भी वे और अधिक पाप करते गए; और परमेश्वर के आश्चर्यकर्मों की प्रतीति न की।

33तब उसने उनके दिनों को व्यर्थ श्रम में, और उनके वर्षों को घबराहट में कटवाया।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.