भजनसंहिता 83

हे मेरे परमेश्वर इन को बवन्डर की धूलि, वा पवन से उड़ाए हुए भूसे के समान कर दे।

Psalm 83:13 (UKJV) O my God, make them like a wheel; as the stubble before the wind.

11इनके रईसों को ओरेब और जाएब सरीखे, और इनके सब प्रधानों को जेबह और सल्मुन्ना के समान कर दे,

12जिन्होंने कहा था, कि हम परमेश्वर की चराइयों के अधिकारी आप ही हो जाएं॥

13हे मेरे परमेश्वर इन को बवन्डर की धूलि, वा पवन से उड़ाए हुए भूसे के समान कर दे।

14उस आग की नाईं जो वन को भस्म करती है, और उस लौ की नाईं जो पहाड़ों को जला देती है,

15तू इन्हे अपनी आंधी से भाग दे, और अपने बवन्डर से घबरा दे!

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.