6और जैसा हम ने हेशबोन के राजा सीहोन के नगरों से किया था वैसा ही हम ने इन नगरों से भी किया, अर्थात सब बसे हुए नगरों को स्त्रियोंऔर बाल-बच्चों समेत सत्यानाश कर डाला।
7परन्तु सब घरेलू पशु और नगरों की लूट हम ने अपनी कर ली।
8यों हम ने उस समय यरदन के इस पार रहने वाले एमोरियों के दोनों राजाओं के हाथ से अर्नोन के नाले से ले कर हेर्मोन पर्वत तक का देश ले लिया।
9(हेर्मोन को सीदोनी लोग सिर्योन, और एमोरी लोग सनीर कहते हैं।)
10समथर देश के सब नगर, और सारा गिलाद, और सल्का, और एर्देई तक जो ओग के राज्य के नगर थे, सारा बाशान हमारे वश में आ गया।