अय्यूब 20

वह लोहे के हथियार से भागेगा, और पीतल के धनुष से मारा जाएगा।

Job 20:24 (UKJV) He shall flee from the iron weapon, and the bow of steel shall strike him through.

22पूरी सम्पत्ति रहते भी वह सकेती में पड़ेगा; तब सब दु:खियों के हाथ उस पर उठेंगे।

23ऐसा होगा, कि उसका पेट भरने के लिये ईश्वर अपना क्रोध उस पर भड़काएगा, और रोटी खाने के समय वह उस पर पड़ेगा।

24वह लोहे के हथियार से भागेगा, और पीतल के धनुष से मारा जाएगा।

25वह उस तीर को खींच कर अपने पेट से निकालेगा, उसकी चमकीली नोंक उसके पित्ते से हो कर निकलेगी, भय उस में समाएगा।

26उसके गड़े हुए धन पर घोर अन्धकार छा जाएगा। वह ऐसी आग से भस्म होगा, जो मनुष्य की फूंकी हुई न हो; और उसी से उसके डेरे में जो बचा हो वह भी भस्म हो जाएगा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.