अय्यूब 34

जो न्याय का बैरी हो, क्या वह शासन करे? जो पूर्ण धमीं है, क्या तू उसे दुष्ट ठहराएगा?

Job 34:17 (UKJV) Shall even he that hates right govern? and will you condemn him that is most just?

15तो सब देहधारी एक संग नाश हो जाएंगे, और मनुष्य फिर मिट्टी में मिल जाएगा।

16इसलिये इस को सुन कर समझ रख, और मेरी इन बातों पर कान लगा।

17जो न्याय का बैरी हो, क्या वह शासन करे? जो पूर्ण धमीं है, क्या तू उसे दुष्ट ठहराएगा?

18वह राजा से कहता है कि तू नीच है; और प्रधानों से, कि तुम दुष्ट हो।

19ईश्वर तो हाकिमों का पक्ष नहीं करता और धनी और कंगाल दोनों को अपने बनाए हुए जान कर उन में कुछ भेद नहीं करता।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.