नीतिवचन 23

उसकी स्वादिष्ट भोजन वस्तुओं की लालसा न करना, क्योंकि वह धोखे का भोजन है।

Proverbs 23:3 (UKJV) Be not desirous of his dainties: for they are deceitful food.

1जब तू किसी हाकिम के संग भोजन करने को बैठे, तब इस बात को मन लगा कर सोचना कि मेरे साम्हने कौन है?

2और यदि तू खाऊ हो, तो थोड़ा खा कर भूखा उठ जाना।

3उसकी स्वादिष्ट भोजन वस्तुओं की लालसा न करना, क्योंकि वह धोखे का भोजन है।

4धनी होने के लिये परिश्रम न करना; अपनी समझ का भरोसा छोड़ना।

5क्या तू अपनी दृष्टि उस वस्तु पर लगाएगा, जो है ही नहीं? वह उकाब पक्षी की नाईं पंख लगा कर, नि:सन्देह आकाश की ओर उड़ जाता है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.