भजनसंहिता 103

परन्तु यहोवा की करूणा उसके डरवैयों पर युग युग, और उसका धर्म उनके नाती- पोतों पर भी प्रगट होता रहता है,

Psalm 103:17 (UKJV) But the mercy of the LORD is from everlasting to everlasting upon them that fear him, and his righteousness unto children's children;

15मनुष्य की आयु घास के समान होती है, वह मैदान के फूल की नाईं फूलता है,

16जो पवन लगते ही ठहर नहीं सकता, और न वह अपने स्थान में फिर मिलता है।

17परन्तु यहोवा की करूणा उसके डरवैयों पर युग युग, और उसका धर्म उनके नाती- पोतों पर भी प्रगट होता रहता है,

18अर्थात उन पर जो उसकी वाचा का पालन करते और उसके उपदेशों को स्मरण करके उन पर चलते हैं॥

19यहोवा ने तो अपना सिंहासन स्वर्ग में स्थिर किया है, और उसका राज्य पूरी सृष्टि पर है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.