भजनसंहिता 48

उसके महलों में परमेश्वर ऊंचा गढ़ माना गया है।

Psalm 48:3 (UKJV) God is known in her palaces for a refuge.

1हमारे परमेश्वर के नगर में, और अपने पवित्र पर्वत पर यहोवा महान और अति स्तुति के योग्य है!

2सिय्योन पर्वत ऊंचाई में सुन्दर और सारी पृथ्वी के हर्ष का कारण है, राजाधिराज का नगर उत्तरी सिरे पर है।

3उसके महलों में परमेश्वर ऊंचा गढ़ माना गया है।

4क्योंकि देखो, राजा लोग इकट्ठे हुए, वे एक संग आगे बढ़ गए।

5उन्होंने आप ही देखा और देखते ही विस्मित हुए, वे घबराकर भाग गए।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.