श्रेष्ठगीत 5

उसकी आंखें उन कबूतरों के समान हैं जो दुध में नहा कर नदी के किनारे अपने झुण्ड में एक कतार से बैठे हुए हों।

Song of Solomon 5:12 (UKJV) His eyes are as the eyes of doves by the rivers of waters, washed with milk, and fitly set.

10मेरा प्रेमी गोरा और लाल सा है, वह दस हजार में उत्तम है।

11उसका सिर चोखा कुन्दन है; उसकी लटकती हुई लटें कौवों की नाईं काली हैं।

12उसकी आंखें उन कबूतरों के समान हैं जो दुध में नहा कर नदी के किनारे अपने झुण्ड में एक कतार से बैठे हुए हों।

13उसके गाल फूलों की फुलवारी और बलसान की उभरी हुई क्यारियां हैं। उसके होंठ सोसन फूल हैं जिन से पिघला हुआ गन्धरस टपकता है॥

14उसके हाथ फीरोजा जड़े हुए सोने के किवाड़ हैं। उसका शरीर नीलम के फूलों से जड़े हुए हाथीदांत का काम है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.