यशायाह 32

उस समय देखने वालों की आंखें धुंधली न होंगी, और सुनने वालों के कान लगे रहेंगे।

Isaiah 32:3 (UKJV) And the eyes of them that see shall not be dim, and the ears of them that hear shall hearken.

1देखो, एक राजा धर्म से राज्य करेगा, और राजकुमार न्याय से हुकूमत करेंगे।

2हर एक मानो आंधी से छिपने का स्थान, और बौछार से आड़ होगा; या निर्जल देश में जल के झरने, व तप्त भूमि में बड़ी चट्टान की छाया।

3उस समय देखने वालों की आंखें धुंधली न होंगी, और सुनने वालों के कान लगे रहेंगे।

4उतावलों के मन ज्ञान की बातें समझेंगे, और तुतलाने वालों की जीभ फुर्ती से और साफ बोलेगी।

5मूढ़ फिर उदार न कहलाएगा और न कंजूस दानी कहा जाएगा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.