श्रेष्ठगीत 5

हे स्त्रियों में परम सुन्दरी तेरा प्रेमी और प्रेमियों से किस बात में उत्तम है? तू क्यों हम को ऐसी शपथ धराती है?

Song of Solomon 5:9 (UKJV) What is your beloved more than another beloved, O you fairest among women? what is your beloved more than another beloved, that you do so charge us?

7पहरे वाले जो नगर में घूमते थे, मुझे मिले, उन्होंने मुझे मारा और घायल किया; शहरपनाह के पहरूओं ने मेरी चद्दर मुझ से छीन ली।

8हे यरूशलेम की पुत्रियों, मैं तुम को शपथ धराकर कहती हूं, यदि मेरा प्रेमी तुम को मिल जाए, तो उस से कह देना कि में प्रेम में रोगी हूं।

9हे स्त्रियों में परम सुन्दरी तेरा प्रेमी और प्रेमियों से किस बात में उत्तम है? तू क्यों हम को ऐसी शपथ धराती है?

10मेरा प्रेमी गोरा और लाल सा है, वह दस हजार में उत्तम है।

11उसका सिर चोखा कुन्दन है; उसकी लटकती हुई लटें कौवों की नाईं काली हैं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.